पत्रकारिता विभाग का स्टूडियो व लैब कैंपस से बाहर बनाने पर जताई आपत्ति

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट


कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्थित पत्रकारिता एवं जनसम्पर्क विभाग का स्टूडियो व लैब परिसर से बाहर अन्यत्र दूसरी या प्रशासनिक भवन के आस-पास बनाए जाने के प्रयासों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विभाग के विद्यार्थियों ने पत्रकारिता कोर्स में अध्ययनरत अपने सहपाठी छात्र आशीष कबडवाल के नेतृत्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विभाग का स्टूडियो व डिजिटल लैब डीएसबी परिसर से बाहर बनाने जाने का प्रयास किया जा रहा है। आशीष कबडवाल ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष महोदया से भी हम विधार्थियो द्वारा वार्ता और निवेदन किया जा चुका था, किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई, हमारे विभाग के द्वारा ही छात्र- छात्राओ की परेशानियों और भविष्य की चिंताओ की अंदेखी की जाती रही और विश्वविद्यालय की वेबसाइट में स्टूडियो व लैब अन्यत्र बनाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। बहुत सारे विधार्थी अत्यंत गरीब परिवारों से आते हैं और कैंपस ही आकर बड़ी मुश्किल से प्रवेश ले पाते हैं, विधार्थीयों का कहना है कि विभाग में में पूर्व से ही बड़ा सा लैब रूम है, क्लासरूम है और विश्वविद्यालय द्वारा क्लासरूम से लगता हुआ एक कक्ष और बनवाया गया है, तथा टीचरों के लिए भी अलग- अलग कक्ष हैं, स्पेस की कोई कमी नहीं है, कैंपस में और विभाग के आस- पास भी तीन – तीन मंजिलों की कई बिल्डिगें करोड़ो रुपयों की लागत से बनवाई जा रही हैं, अब ऐसे में पत्रकारिता विभाग तथा विभागीय स्टूडियो व लैब किसी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने का कोई औचित्य ही नहीं है l
कहा कि डीएसबी परिसर स्वयं में ही पत्रकारिता पाठ्यक्रम की व्यावहारिक तथा वास्तविक प्रयोगशाला है। अतः पत्रकारिता विभाग, इसके स्टूडियो और लैब कैंपस में ही होने आवश्यक हैं।
कबडवाल ने कहा कि कुलपति ने स्वीकार किया कि पत्रकारिता विभाग डीएसबी कैंपस से बाहर शिफ्ट नहीं किया जाएगा और इसकी लैब व स्टूडियो भी इसी के पास परिसर में ही स्थापित किए जाएंगे।
कबडवाल ने चेतावनी दी कि आश्वासन के बाद भी यदि विभाग शिफ्ट किया गया या स्टूडियो, लैब अन्यत्र बनाया गया तो विरोध में पत्रकारिता तथा कैंपस के सभी विधार्थीयों द्वारा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पत्रकारिता विभाग तथा विश्वविद्यालय की होगीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page