SIR के विरोध में नैनीताल में शांतिपूर्ण प्रतिरोध, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट

नैनीताल, 29 सितंबर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मंगलवार को नैनीताल में गांधी मूर्ति के सामने शांतिपूर्ण प्रतिरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मतदान के संवैधानिक अधिकार की रक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग के साथ SIR प्रक्रिया को तत्काल निलंबित करने की मांग की। साथ ही गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर किए गए मतदाताओं का मतदान का अधिकार तत्काल बहाल करने की मांग रखी गई।

प्रदर्शनकारियों ने SIR शुरू होने के बाद हुए चुनावों को रद्द कर संबंधित राज्यों में पुनः चुनाव कराने तथा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में संवैधानिक सुधार किए जाने की मांग भी उठाई।

कार्यक्रम में संध्या शर्मा, के.सी. जोशी, दिनेश उपाध्याय, भारती जोशी, जमील अहम, हिमांशु उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page