नैनीताल में सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण एकजुटता कार्यक्रम आयोजित,देखिये पूरी वीडियो…..

ख़बर शेयर करें
नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट


तल्लीताल डाट स्थित गांधी मूर्ति परिसर में आज समाज़ सेविका संध्या शर्मा, शिखा रावत, रोजी एवं नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा सुधार के पक्षधर सोनम वांगचुक के समर्थन में एक शांतिपूर्ण एकजुटता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी की मांग को लेकर अपनी एकजुटता व्यक्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था किसी एक राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक और विद्यार्थी के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। प्रतिभागियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाओं, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जवाबदेही तय करने तथा लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने के अधिकार का समर्थन किया।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं गैर-राजनीतिक रहा, जिसका उद्देश्य शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों की आवाज़ के प्रति समर्थन व्यक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने शांति, सम्मान और अनुशासन बनाए रखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page