टोल टैक्स पर छिड़ा विवाद पालिका बोर्ड बैठक में ईओ और सभासद आमने सामने, देखिये पूरी वीडियो

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। नगर पालिका परिषद की शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान दोपहिया वाहनों पर प्रस्तावित टोल टैक्स टेंडर समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बीच माहौल उस समय गरमा गया, जब सभासद जीनू पांडे और अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहिताश शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई।
बैठक में टोल टैक्स और अन्य विषयों को लेकर सभासदों ने कई सवाल उठाए। ईओ रोहिताश शर्मा द्वारा दिए गए जवाबों से कुछ सभासद संतुष्ट नहीं दिखे, जिसके बाद जीनू पांडे और ईओ के बीच बहस शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान ईओ ने कुछ लोगों पर दलाली करने का आरोप लगाया। इस पर सभासद जीनू पांडे ने उनसे संबंधित व्यक्ति का नाम बताने को कहा, लेकिन ईओ ने किसी का नाम स्पष्ट नहीं किया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही और बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विवाद बढ़ने पर ईओ रोहिताश शर्मा ने कर्मचारियों को बैठक कक्ष से बाहर जाने के निर्देश दिए और स्वयं भी बैठक छोड़कर चले गए। कुछ समय तक बैठक की कार्यवाही बाधित रही और सदन में हंगामे की स्थिति बनी रही।
घटना के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली और बोर्ड बैठक के संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, देर शाम तक इस पूरे घटनाक्रम पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page