आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत

ख़बर शेयर करें

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों की शुरुआत जहां संपूर्ण देश में प्रारंभ हो चुकी है, वहीं खंड शिक्षा अधिकारी धारी कार्यालय में इस कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुष्पति अवस्थी के द्वारा की गई। उनके द्वारा अपने विकासखंड के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य को राष्ट्रध्वज के प्रतीक के रूप में वितरित कर इसकी विकासखंड धारी में विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर बोलते हुए राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख के प्रधानाचार्य गौरीशंकर कांडपाल ने कहा कि, 12 मार्च 1930 को दांडी यात्रा की शुरुआत हुई थी जिसकी स्मृति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इसकी विधिवत शुरुआत की गई है, आज से 15 अगस्त 2022 तक लगातार इस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और जन सामान्य तक और भावी पीढ़ी के युद्ध में देश की आजादी की प्रथम वर्षगांठ को संजोने का प्रयास किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुष्पति अवस्थी के द्वारा प्रधानाचार्य को राष्ट्र ध्वज तिरंगे को वितरित करते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि, वह भी अपने विद्यालयों में बच्चों के साथ इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे जिससे भावी पीढ़ी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना उजागर हो सके और वे बच्चे समाज में संदेशवाहक का कार्य करते हुए समाज के नागरिकों के बीच में आजादी की अलख जगाने का भी प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर विकासखंड धारी के समस्त प्रधानाचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी धारी के कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page