पर्स चुराने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में चुराया गया पैन, आधार सहित 01 लाख रुपये किये बरामद

03 जून 2024 को वादी चन्द्रन सिंह बिष्ट पुत्र गणेश सिंह बिष्ट निवासी सिमायल गंगोलीहाट थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी एकता बिहार भगवानपुर रोड मुखानी जिला नैनीताल थाने में तहरीर दी कि 28 मई हल्द्वानी से अपने किराये के घर एकता बिहार भगवानपुर रोड आते समय अज्ञात चोर द्वारा पर्स जिसमें 600 रू0 नगद,पैन कार्ड ATM कार्ड व आधार कार्ड चोरी कर लेने व ATM से 100000 रू० निकाल लिए गये हैं।
तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR 109/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त मामले के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी व कर्मगणों द्वारा लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जिसके उपरान्त एक व्यक्ति प्रकाश में आया। 05 जून को पुलिस टीम द्वारा पतारसी के उपरांत जहाँगीर पुत्र नसीर अहमद को प्राइमरी स्कूल भगवानपुर के पास स्थित कमरे से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त के कब्जे से आधार कार्ड,पैन कार्ड व एक लाख रुपये बरामद किये गये।
ADVERTISEMENTS


