एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस का अपराधियों पर एक्शन
डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करने एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, एसपी मनोज कुमार कत्याल हल्द्वानी एवं सीओ सुमित पांडे रामनगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त हितेश शर्मा को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है।
01 मार्च को वादी गुरमीत सिंह (पुत्र जरनैल सिंह, निवासी ग्राम कंदला) ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी कि अभियुक्त अर्जुन व उसके साथियों ने एक राय होकर उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से तमन्चे व लाठी-डंडों से हमला किया। इस संदर्भ में कोतवाली रामनगर पर मु0अ0सं0 56/26 धारा 191(2), 191(3), 109, 333, 352, 351(3) BNS पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर मामूर करते हुए योजनाबद्ध तरीके से उक्त मामले में संलिप्त अभियुक्त को पीरुमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अन्य शेष संलिप्त अभियुक्तगणों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त:
हितेश शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा (निवासी: ग्राम जमुनाठेर, बुलन्दशहर, उ.प्र.)
बरामदगी: अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा (315 बोर) बरामद हुआ।
कानूनी कार्रवाई
अवैध शस्त्र की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर पर मु0अ0सं0 65/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत एक अन्य अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त ने आपसी रंजिश के चलते उक्त घटना को अंजाम दिया।
पुलिस टीम:
▫️ सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर
▫️SSI कालाढूंगी पंकज जोशी
▫️SSI रामनगर दीपक बिष्ट
▫️उपनिरीक्षक राजवीर नेगी प्रभारी चौकी बैलपड़ाव
▫️उपनिरीक्षक बीरेंद्र बिष्ट प्रभारी चौकी पीरुमदारा
▫️हेड का0 त्रिलोक रौतेला SOG
▫️हेड का0 कुंदन कथायत SOG
▫️का0अनिल गिरी SOG
▫️का0 संजय दोसाद रामनगर
▫️का0 अमित गहतोड़ी रामनगर
▫️का0 भूपेंद्र सिंह रामनगर


