दून विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती दून विश्वविद्यालय में विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती

ख़बर शेयर करें

दून विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण (Non-teaching) पदों के लिए भर्ती दून विश्वविद्यालय में विभिन्न गैर-शिक्षण (Non-teaching) पदों पर भर्ती के लिए सुसंगत योग्यता/ कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिनका विवरण प्रदर्शित सूचना-विज्ञप्ति (Information Bulletin) में देखा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन, शैक्षिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य पात्रता मानदंड आदि से सम्बन्धित विवरणः https://www.doonuniversity.ac.in पर उपलब्ध सूचना-विज्ञप्ति में दिया गया है। पूर्व में सहायक अभियन्ता, स्टूडियो टैक्नीशियन, कनिष्ठ अभियन्ता, स्टूडियो सहायक के पदों पर विज्ञापन संख्या 01 दिसंबर 2016 दिनांक 26 दिसम्बर 2016 के माध्यम से जो विज्ञापन हुआ था उसे निरस्त किया जाता है। इन पदों पर पूर्व में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, यदि वे इच्छुक हों तो उन्हें पुनः आवेदन करना होगा। पूर्व में हुये आवेदन पत्रों का संज्ञान नहीं लिया जायेगा। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार उपर्युक्त वेबसाइट पर दिनांक 14 अगस्त (23:50 बजे तक) तक ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं।योग्य एवं अर्ह अभ्यर्थियों हेतु शिक्षणेत्तर पदों के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिनांक 14 अगस्त 2021 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page