दुर्गा पूजा कमेटी की समीक्षा बैठक हुई आयोजित👉 आगामी वर्ष के महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए कमेटी सदस्यों से मांगे सुझाव

ख़बर शेयर करें

नैनीताल: शहर के सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी पदाधिकारियों ने बैठक कर दुर्गा पूजा महोत्सव में हुए आय-व्यय का ब्योरा रखा। साथ ही अलगे वर्ष के महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए कमेटी सदस्यों से सुझाव मांगे।
जानकारी के मुताबिक रविवार को मल्लीताल गोवर्धन कीर्तन भवन में आयोजित बैठक में कमेटी पदाधिकारियों ने इस वर्ष हुए महोत्सव के आय-व्यय का लेखा जोखा सदस्यों के सामने रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं का प्रतिभाग बढ़ने के कारण इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर चंदा एकत्रित हो पाया। इस बीच कमेटी सदस्यों ने अगले वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव को और भविष्य तरीके से आयोजित करने का सुझाव दिया। बैठक में कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, उमेश मिश्रा, त्रिभुवन फर्त्याल, ललित मोहन पांडे, राकेश कुमार, दिप्ती बोरा, टीके भट्टाचार्य, अनीता साह, चित्रा शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page