खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी, नैनीताल विवेक कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को नैनीताल कलक्ट्रेट जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रवर्तन कार्यवाही, खाद्य नमूनों का संग्रहण, प्रयोगशाला परीक्षण, लाइसेंस/पंजीकरण की स्थिति तथा अस्वच्छता पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्देश दिए गए। उन्होंने पर्यटन सीजन को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों, होटलों व रेस्तरांओं से खाद्य नमूनों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं लाइसेंस/पंजीकरण की संख्या में वृद्धि की जाए। बैठक में प्रयोगशाला से प्राप्त लम्बित रिपोर्टों की समीक्षा की गई। जिन प्रकरणों में रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, उनके निस्तारण हेतु विभागीय स्तर पर त्वरित पत्राचार किए जाने के निर्देश दिए गए।
अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन तैयार करने, मिथ्या/भ्रामक लेबल वाले खाद्य पदार्थ बेचने, बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों तथा नकली/निम्न गुणवत्ता की खाद्य सामग्री की बिक्री करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा तथा आम जन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में सहायक आयुक्त, खाद्य अजय सिंह रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट एवं औषधि निरीक्षक अर्चना उप्पल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page