सचिन ने किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन, राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रह कर प्राप्त किया सिल्वर मैडल

ख़बर शेयर करें

दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून में सचिन सिंह बोहरा पुत्र हिम्मत सिंह बोहरा निवासी ग्राम बोरागोठ को सम्मानित किया, सचिन सिंह बोहरा ने ऐथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 37th जूनियर राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 20 बॉयज वर्ग जो गुवाहाटी (असम) में सम्पन्न हुई थी, उसमे राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान में रहते हुए हैं सिल्वर मैडल प्राप्त कर टनकपुर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया, सचिन वर्तमान में आर्मी स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे में अध्ययनरत है। इससे पूर्व सचिन ने 9वी राष्ट्रीय ओपन वॉक रेस चैंम्पियनशिप रांची में अंडर 20 में गोल्ड मैडल प्राप्त किया, गुजरात में अंडर 20 राष्ट्रीय फैडरेशन कप वॉक रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page