सांइस सिटी देहरादन की स्थापना के लिये समितियों के गठन की दी स्वीकृति – सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

ख़बर शेयर करें

  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साइंस सिटी देहरादून की स्थापना से सम्बन्धित कार्यों में तेजी लाये जाने के लिये तीन समितियों के गठन को मंजूरी प्रदान की है। गठित की जाने वाली समितियों में प्रबंध निकाय समिति, कार्यकारिणी समिति तथा प्रकल्प अनुश्रवण समिति शामिल हैं।
     मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इण्टर कॉलेज मिसराश पट्टी सहसपुर, देहरादून के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता श्री रमेश प्रसाद बडोनी को 01 अगस्त, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक यूनाइटेड स्टेट-इण्डिया एजुकेशन फाउण्डेशन के तहत  USIEF( FULBRIGHT DAI) प्रशिक्षण में प्रतिभाग हेतु निर्धारित आयुसीमा में एक वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान करते हुए प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु यूनाइटेड स्टेट, अमेरिका में जाने की अनुमति प्रदान की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page