पिथौरागढ़ के ग्राम सभा धौलकाण्डा में धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया सातूं-आठूं पर्व, देखिये पूरी वीडियो….

ग्राम सभा धौलकाण्डा में पारंपरिक सातूं-आठूं पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं लोक संस्कृति का निर्वहन करते हुए पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक पर्व हमारी कुमाऊँनी संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं तथा गाँव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की।
आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान श्रीमती हिमानी पाण्डेय , मुनाकोट भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश पाण्डेय, पूर्व प्रधान दिगम्बर पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पाण्डेय (जन्नू), पूर्व सैनिक ऑनरेरी सुबेदार मेजर महेश चन्द्र पाण्डेय और पूरे ग्रामीण वासियों ने सहयोग प्रदान किया।
अन्त में ग्राम प्रधान हिमानी पाण्डेय ने सभी ग्राम वासियों को सातुं आठुं पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की और सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया साथ ही गौरा महेश्वर भगवान से गांव की सुख समृद्धि की कामना की।


