भीमताल-मुक्तेश्वर मार्ग पर गहरी खाई में गिरा पत्थरों से लदा डंपर, चालक को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भीमताल से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा पत्थरों से लदा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एसडीआरएफ की टीम ने कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना दी गई। इसके बाद उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और अंधेरे के बीच खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद टीम ने घायल चालक सूरज सिंह बिष्ट, पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी कसियालेक, मुक्तेश्वर को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्बुलेंस के जरिए भवाली अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
पुलिस और संबंधित विभाग दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डंपर अनियंत्रित होने के बाद सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page