खुर्पाताल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनेंगे सेल्फी पॉइंट व व्यू पॉइंट-डॉ हरीश सिंह बिष्ट

ख़बर शेयर करें

ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कालाढूंगी खुर्पाताल रोड के किनारे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनेंगे सेल्फी पॉइंट व व्यू पॉइंट , इसके लिए आज वन विभाग व पंचायत अधिकारियों के साथ अनेक स्थानों को देखकर 3 स्थान चयनित किये गए ,जिसमे खुर्पाताल मंगोली,व नलनी ग्रामपंचायतों पर सर्वसम्मति बनी,साथ ही यह भी तय किया गया कि जो होटल स्वामी जंगलों में कूड़ा फेंक रहे है पंचायत उनकी सूचना वन विभाग को फटकार उनके चालान या अन्य कार्यवाहि भी सुनिश्चित कराएंगे ताकि पर्यावरण भी संरक्षित रहे और हमारी पंचयतें भी स्वच्छ रहें,भ्रमण के दौरान वन राजि अधिकारी श्री गोपाल सिंह मेहता फोरेस्टर श्री अशोक कुमार, प्रधान मोहनी कनवाल, मनमोहन कनवाल, विक्रम कनवाल,नवीन क्वीरा,श्याम सिंह मेहरा,पुरन अधिकारी, देवकी अधिकारी,ग्राम पंचायत अधिकारी किरन सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page