राष्ट्र का 75वॉ स्वतंत्रता दिवस पर ट्रॉली यूनिट के प्रबंधक शिवम शर्मा ने किया ध्वजारोहण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – राष्ट्र का 75वॉ स्वतंत्रता दिवस मण्डल मुख्यालय सरोवर नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी इमारतों पर तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण किया गया। कोविड-19 के चलते इस बार ट्रॉली स्टेशन पर प्रतिभाग करने वाले लोगों ने मास्क व सेनिटाईज़र के साथ ही सामाजिक दूरी के मानकों का पालन भी किया। कुमाऊँ मंडल विकास निगम अंतर्गत मल्लीताल ट्रॉली स्टेशन पर ट्रॉली यूनिट के प्रबंधक शिवम शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि ट्रॉली का संचालन 1985 से किया जा रहा है लगभग 36 साल में यह पहली बार ट्रॉली स्टेशन में ध्वजारोहण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुकुल जोशी, दीपक जोशी, भूपेंद्र रौतेला, गजेंद्र, अभिषेक बोहरा, हरीश पांडे, विजय कुमार, कंचन चंदोला, भगत सिंह, रवि भगवान साह, ललित, देवी दत्त आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page