जोशीमठ में आई आपदा हेतु राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जब खबर लगी तो उन्होंने उनसे फोन पर बात कर चिंता व्यक्त की और कहा कि मदद की जरूरत पड़ने पर वे मदद के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मृतक आश्रितो को 02-02 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा भी की है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द के साथ ही गृहमंत्री श्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार, सीडीएस जनरल विपिन रावत आदि ने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। आचार्य बालकृष्ण ने सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे अनाथ बच्चों को गोद लेने के लिए तैयार हैं और हर स्थिति में सरकार के साथ हैं। शान्तिकुंज एवं विवेकानन्द अस्पताल पीपलकोटी ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page