नैनीताल पुलिस के सम्मान में भाजपा मैदान में उतरी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं द्वारा पुलिस कार्यालय में किए गए हंगामे एवं पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में आज तल्लीताल डॉट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। हालिया रिपोर्टों में भी हल्द्वानी SSP कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और हंगामे की पुष्टि हुई है।

इस अवसर पर माननीय विधायक सरिता आर्या के साथ मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी जी, मोहित लाल साह, विक्रम राठौर, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मयंक पंत जी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हेमंत बेदी जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार जी, विक्रम राठौर, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री गौरव हार्पर जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हरीश बुदुलाकोटी, संतोष कुमार, विजय कुमार, प्रशांत आर्य, आशीष आर्य, प्रकाश, नितिन, करण साह, अमन, नीरज कनियाल एवं अंशुल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

पुलिस प्रशासन के सम्मान और कानून-व्यवस्था की मर्यादा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page