नैनीताल का श्री राम सेवक सभा स्थल दिखेगा नए स्वरूप में -DM

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल शहर का कुमाऊँनी एवं पारंपरिक शैली में सौंदरीकरण को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल लगातार अभिनव प्रयास कर रहे है। इसी तर्ज पर श्री राम सेवक सभा नैनीताल स्थान का भी कुमाऊनी एवं पारंपरिक शैली के तहत बनाया जाना है इसे लेकर शनिवार को श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियो के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यदाई संस्था मंडी परिषद हल्द्वानी द्वारा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से श्री राम सेवक सभा स्थल मे किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिस पर श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों द्वारा सौंदर्यीकरण के दौरान कुछ परिवर्तन के सुझाव दिए जिसमे पारंपरिक चीजों को जो पूर्व में थे या किये जाते थे। उनका सौंदर्यीकरण के दौरान ध्यान रखते हुए उन्हे जीवित रखा जाए।
जिस पर जिलाधिकारी ने श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था के साथ कार्यक्षेत्र स्थल पर पहुंच कर विस्तृत रूप से कार्यस्थल की जानकारी ली। उन्होंने कार्यस्थल पर ही समिति के पदाधिकारियों के दिल की बातो को समझते हुए मौके पर ही समाधान करते हुए कार्यदाई संस्था को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी मनोज शाह, पद्मश्री अनूप शाह, मुकेश जोशी, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोडियाल, विमल चौधरी, जगदीश, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेश पांडे के साथ ही श्री राम सेवक सभा के सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page