SIR-2026: नैनीताल में नोटिस तामिली 100% सुनवाई पूर्ण👉15 सितंबर को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में 31 अगस्त सोमवार को एन.आई.सी. कक्ष, तहसील हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल के निर्देशानुसार की गई।
नोटिस वितरण एवं सुनवाई
की प्रगति पर बैठक में जनपदवार नोटिस वितरण एवं सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें कुल मतदाता 6,93,325 मे से जारी नोटिस 2,35,00 तामिली किए गए नोटिसों मे कुल 100% पर सुनवाई पूर्ण कर ली गई है इसी प्रकार फॉर्म-6, 7, 8 की स्थिति के अनुसार ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर में अब तक प्राप्त
फॉर्म-6 नए नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-7आपत्ति हेतु फॉर्म-8 (विलोपन) प्रकरणों पर कार्रवाई प्रगति पर है
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्र 56-लालकुआं एवं 59-हल्द्वानी में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की निगरानी हेतु निदेशक, कौशल विकास विभाग हल्द्वानी श्री संजय कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के आधार पर प्रतिदिन फॉर्म-9,10,11,11 ए,11बी मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जनपद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अवलोकन हेतु उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा प्रत्येक बूथ स्तरीय अधिकारी के कार्य का न्यूनतम 5 प्रतिशत सत्यापन किया जा रहा है। जिन मतदान केंद्रों में अपमार्जन 2% से अधिक है, वहां ERO द्वारा व्यक्तिगत सत्यापन किया जाएगा। समस्त प्रकार के दावे आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 सुनवाई निस्तारण 11 सितंबर 2026 तक अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं त्रुटि सुधार हेतु प्रपत्र-6, 7, 8 के माध्यम से समय रहते आवेदन करें। निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि (sir) प्रक्रिया के दौरान अगले चरण में 6 7 8 में धैर्य पूर्वक कार्य के साथ कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा इस अभियान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुपर चैकिंग अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा( sir) से संबंधित समस्त प्रकरणों का प्रत्येक सोमवार को 10 से 11:00 के बीच में हम बैठक करते हैं तथा सभी राजनीतिक दलों को ऑनलाइन ऑफलाइन उनके साथ बैठ करके उनको अगर कोई समस्या है तो उसका समाधान करते हैं ऑफलाइन ऑनलाइन जो भी समस्याएं हैं उनका भी समाधान किया जाता है अगर इससे भी अति आवश्यक कोई कोई समस्या है उनके यहां आने वाले विषय पर कोई चर्चा करनी है इसका अवसर दिया जाता है उसी क्रम में आगे की बैठक में लोगों को बताया गया जो भी राजनीतिक दल है वह सभी दलों के लोग जैसे कांग्रेस, बीएसपी, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, आदि दलों से सहित बैठक में उपस्थित हुए थे उन सभी राजनीतिक दलों को बताया गया कि हमारे जो 235000 अनोमाली से संबंधित नोटिस हुई थी वह लगभग 100% की सर्विस पूर्ण हो चुकी है वर्तमान में इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है उन्होंने कहा की अगर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती हैं वे सभी अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते है आवश्यकता पड़ने पर संपर्क भी कर सकते है सभी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अंतर्गत ही कार्य किया जाएगा
बैठक मे उपजिलाधिकारी मोनिका उपजिलाधिकारी रेखा कोहली सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त र्पांडे नगर आयुक्त परितोष वर्मा तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे सहित हरीश सीनोली, (बसपा) मयंक भट्ट (कांग्रेस) राम सिंह नगरकोटी(कांग्रेस) अनिल अग्रवाल (कांग्रेस) प्रशांत जोशी (कांग्रेस) दिनेश खुलवे (भाजपा) आनंद सिंह बिष्ट, (भाजपा) प्रकाश पटवाल (भाजपा) दिनेश खुल्वे (भाजपा) अब्दुल कादिर (आम आदमी पार्टी) सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!


