सिरोड़ी में ग्रामीणों के लिए समाजसेवी ने बना डाली वैकल्पिक पुल

ख़बर शेयर करें

यू एस सीज़वाली की रिपोर्ट

भवाली। पहाड़ में सड़क रास्ते नही होना हमेशा से ग्रामीणों के लिए दुश्वरी भरा रहा है। वही बेतालघाट के सिरोड़ी ग्रामसभा तोक मछली डिग्गी में क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम मेहरा ने अपने पति बालम मेहरा के साथ मिलकर खुद के रूपयों से ग्रामीणों के लिए शिप्रा नदी के ऊपर वैकल्पिक पुल बना दी। जिससे अब स्कूल के बच्चों बुजुर्गों को नदी पार करने के लिये नदी में नही घुसना पड़ेगा।।आपको बता दें पिछले 2021 में आई आपदा से गांव की पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पाँच सालों से मछली डिग्गी तोक के ग्रामीण नदी पार कर बाजार आने जाने को मजबुर थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम मेहरा ने कहा कि वोट मांगते समय लोगो से वादा किया था। बालम मेहरा के साथ मिलकर वैकल्पिक पुल बनाया गया है। जिससे बरसात में लोगो को इसका लाभ मिलेगा। समाजसेवी बालम सिंह मेहरा ने कहा कि ग्रामीणों जो वचन दिया था वह पूरा किया है। आगे भी जनता के ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे। बालम सिंह बिष्ट, जमन सिंह बिष्ट, केशर सिंह, जीवन सिंह, गोविंद, मनोहर सिंह ढेला, खजान भट्ट, पंकज अद्वेती, पवन भाकुनी, कंचन साह, जुगल मठपाल, सुरेश चंद्र, प्रेम सिंह, खष्टी बिष्ट, कमला बिष्ट, तारा टकवाल, यशवंत बिष्ट आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page