श्री राम सेवक सभा द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर सामूहिक उपनयन संस्कार विधि विधान के साथ हुआ संपन्न

ख़बर शेयर करें

श्री राम सेवक सभा द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन पूरी विधि विधान के साथ संपन्न हुआ । आचार्य भगवती प्रसाद जोशी एवं घनश्याम जोशी द्वारा पूजा एवं वैदिक मंत्रों के साथ 19 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया तथा पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा दीक्षा उपदेश एवं ज्ञान दिया गया । यहाँ पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपने बच्चों को यज्ञोपवीत संस्कार दिलाने के लिए इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए । जिन बटुकों का जनेऊ संस्कार किया गया, उनमें देवांश, पृथ्वी नेगी , जय सिंह ,गौरव , दिव्यांश ,लक्ष्य ,ईशांत , नमन साह ,आदर्श रावत ,हर्षित मिश्रा, आदित्य बिष्ट , ऋषभ बिष्ट , जन्मेजय सिंह ,अंकित , संकल्प तिवारी , हिमांशु ,रचित , शिवांश साह, हर्षित शर्मा शामिल रहे । समस्त बटुकों ने गणेश पूजन कर, भिक्षा भी मांगी तथा हवन के साथ कर्ण भेदन ,तथा मुंडन संस्कार भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह , महासचिव जगदीश बवाड़ी, बिमल साह ,विमल चौधरी ,देवेंद्र लाल साह , मुकेश जोशी ,मुकुल जोशी ,हीरा रावत , गोविंद बिष्ट ,प्रदीप बिष्ट ,कमलेश ढौंडियाल, अमर साह सहित बटुकों के माता- पिता एवं धर्म अनुरागी लोग उपस्थित रहे । यज्ञोपवीत के पश्चात सभा द्वारा सभी को भोजन कराया गया। काफी संख्या में लोग वहां पर आए और इस यज्ञोपवीत संस्कार लेने वाले बालकों को अर्शिवाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page