वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पचंमी पर्व पर श्री राम सेवक द्वारा किया होली गायन का कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- श्री राम सेवक में आज बसंत पंचमी के अवसर पर होली गायन का कार्यक्रम हुआ। होलियारों ने श्रृंगार रस के साथ होली को रागों के साथ प्रस्तुत किय। नरेश चम्याल, मिथिलेश पांडे , रक्षित साह, गिरीश भट्ट , नीरज सती, राहुल जोशी, कुसुम सनवाल, पंकज साह, भगवती जोशी, बीना जोशी ने होलियारों के रूप में श्रृंगार की होली प्रस्तुत की। संगीतकारों नरेश चम्याल , नीरज व राहुल द्वारा आई नवल बहार, राग पीलू की नदिया किनारे मौरा घर है , राजमंगल पर आधारित पिया ऐसी रंगदो मेरी चुनरिया , राग ख़माद पर आज राधे राधे रानी चली, राग देश की भंवरा उड़न लगो फूलन में प्रतुत कर होली का शमा बाधा। आज के होली में प्रकृति के सौंदर्य एवं श्रृंगार के साथ कृष्ण राधा भी शामिल रहे। होली गायन के कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बवाड़ी ,बिमल चौधरी ,विमल साह, देवेंद्र लाल साह ,दिनेश भट्ट, धर्मेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। बसंत पंचमी के सफल कार्यक्रम हेतु अध्यक्ष मनोज साह तथा महासचिव जगदीश बवाड़ी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page