SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का सख्त रुख: “फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन से अराजक तत्वों में खौफ, आम जनता में सुरक्षा का भाव”
आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जनपद के कोने-कोने में भारी पुलिस बल, पीएसी (PAC) और क्यूआरटी (QRT) को तैनात किया गया है।
⭕एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च पर विशेष फोकस
कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन (Area Domination) की व्यापक कार्रवाई की जा रही है:
▫️चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च: जनपद के सभी संवेदनशील, अति-संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में एसपी, सर्किल सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
▫️सुरक्षा का अहसास: इस सघन एरिया डोमिनेशन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की सोचने वाले अराजक तत्वों के हौसले पस्त करना है।
▫️हाई-टेक निगरानी और इंटेलिजेंस: स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य सूचना तंत्रों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। पल-पल की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।


