नैनीताल जाने को रोडवेज बसों में रही मारामारी, बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची होड़, देखिये पूरी वीडियो
नैनीताल जाने को रोडवेज बसों में शुक्रवार को भी मारामारी रही। बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही। खिड़की के रास्ते बैग रखकर लोग सीट घेरते हुए नजर आए। शुक्रवार को भी रोडवेज स्टेशन में दूर दूर से आये यात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही हैं। अधिकांश यात्री दिल्ली, यूपी व नैनीताल का सफर करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक रोडवेज प्रशासन के अनुसार रोजाना बाया हल्द्वानी होते हुए देहरादून, दिल्ली, हरिद्वार, आगरा के साथ लगभग 48 बस चलती हैं। भीड़ बढ़ने को ध्यान में रखते हुए वहीं नैनीताल रूट पर पांच से दस अतिरिक्त बसें भेजनी चाहिए और हर 15 से 20 मिनट में बसों की आवा जाही होनी चाहिए क्यूंकि इसका फायदा निजी वाहन के साथ प्राइवेट वाहनों द्वारा उठाया जा रहा हैं। इससे रोडवेज परिवहन विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा हैं। जिससे रोडवेज के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामान करना पड़ रहा हैं।


