नैनीताल में बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम ने बदला अपना मिजाज, देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें


नैनीताल में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए अपना मिजाज बदल लिया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बारिश और ओलावृष्टि के कारण सड़कों पर पानी भर गया तथा यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम के इस बदले हुए स्वरूप ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। वहीं लगभग दोपहर 2:30 बजे धूप निकल आई। वहीं नैनीताल के इस धूप, छांव, बारिश और ओलावृष्टि के मौसम देखकर पर्यटक हुए आकर्षित।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page