मंत्री कैड़ा ने DM नैनीताल से वार्ता कर ओलाबृष्टि से हुए नुकशान का आकलन कराकर किसानों को मुवावजा देने को कहा
भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र का ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल ब्लॉक फल, सब्जी व काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र है यहां के ग्रामीण केवल कृषि पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते है मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से कहा हर माह हो रही भारी ओला बृष्टि से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल ब्लॉको मै किसानो के , पुलम, खुमानी, टमाटर,मिर्च आदि फल व फसलों को काफ़ी नुकशान हो गया है मंत्री ने कहा दो बार ओलावृष्टि होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ गई है मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल को जिला प्रशासन,उद्यान, कृषि विभाग के अधिकारियो को गाँव गाँव भेज,किसानो की फल व फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसानो को हुऐ नुकशान का मुवावजा देने को कहा है।


