प्रदेश सहसंयोजक डॉ. संदीप गौड़ बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बागेश्वर जिले के प्रभारी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट द्वारा संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक दायित्वों का वितरण किया गया है।

डॉ. भट्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक कौस्तुभानंद जोशी के निर्देशानुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ के चारों प्रदेश सह-संयोजकों को विभिन्न संगठनात्मक जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में प्रदेश सहसंयोजक डॉ. संदीप गौड़ को बागेश्वर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

डॉ संदीप गौड़ ने कहा कि इस दायित्व का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना, चिकित्सा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना तथा स्वास्थ्य सेवा एवं जनहित के कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

बागेश्वर जिले के प्रभारी के रूप में डॉ. संदीप गौड़ संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति तथा पार्टी के सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

चिकित्सा प्रकोष्ठ बागेश्वर के जिला संयोजक एवं जिला सहसंयोजको ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागेश्वर जिले की पूरी टीम नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. संदीप गौड़ के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page