जन-अभियान से जुड़कर नशामुक्त उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को करें सशक्त

ख़बर शेयर करें


सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काटगोदाम में उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन आयोग सदस्य श्री रजवार ने बच्चो के अधिकारो के संबंध में स्कूल प्रबंधन को दिए सक्त निर्देश।

काठगोदाम में 05 अगस्त को सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक अभिभावक संघ, स्कूल प्रबंधन कमेटी, अभिभावकगण, विभिन्न कक्षाओ के छा़त्र एवं छात्राऐं तथा स्कूल के समस्त कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार द्वारा अध्यक्षता की गई। आयोग सदस्य रजवार के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, जिला प्रोविजन विभाग से अधिकारी प्रलवी तिवारी बाल कल्याण समिति मेंबर चाइल्ड हेल्प लाइन जिला कॉडिनेटर किरन पंत एवं परिवहन विभाग से आरआई व अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।
कार्यशाला का शुआरम्भ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से एवं बच्चो के द्वारा कुमाऊनी गीतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बाल संरक्षण आयोग के संबध में आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार द्वारा अभिभावको व छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। आयोग सदस्य रजवार ने स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग की टीम के साथ स्कूल में चल रही विभिन्न कक्षाओं का भी औचक निरीक्षण किया। टीचर्स और प्रबंधन को विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कहा की रजवार द्वारा अभिभावको व छात्रों के साथ संवाद किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए रजवार ने उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि अपने पाल्य के शैक्षणिक व सामाजिक विकास में विद्यालय के साथ विस्तृत विचार विर्मश कर अपने पाल्य को सकारात्मक दिशा में आगे बढाने का प्रयास करें।आयोग सदस्य योगेश रजवार ने बच्चो एव अभिवाहको से वार्ता करते हुए कहा प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता, प्रभावी कानून व्यवस्था और विभिन्न अभियानों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हम सभी का दायित्व है कि इस जन-अभियान से जुड़कर नशामुक्त उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करें।

इसके उपरान्त खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित छात्र छात्राओं को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम में पलवी तिवारी चाइल्ड कॉडिनेटर किरन पंत बिना राना ने भी बच्चों को जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षिका ललिता साह एवं नीतू काराकोटी द्वारा किया गया
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल फादर राजेश स्कूल मैनेजर फादर डेरिक पीटीआई कार्यक्रम सयोजक पीटीआई इंद्र कार्की सहित स्कूल टीचर्स अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page