कुमाऊँ विश्वविद्यालय 2021 स्नातक परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का देर रात परीक्षाफल किया घोषित

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर सत्र 2021 बीएससी 6 सेमेस्टर रीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों के परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kuntl.net के माध्यम से घोषित किये जा रहे हैं। उक्त विषय एवं सेमेस्टर से सम्बन्धित विद्यार्थी अपना परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kuntl.net/student Student में लॉग इन करने के पश्चात अपना अनुक्रमांक/पंजीकरण संख्या/ईमेल अथवा मोबाईल नम्बर एवं पासवर्ड के साथ अपने अंकाउण्ट में
लॉगिन कर अपने पंजीकृत मोबाईल पर प्राप्त ओ0टी0पी0 के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त परिसर/महाविद्यालयों के लॉगिन अकाउण्ट पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराया जा रहा है। जो विद्यार्थी कतिपय कारणों से लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं वे अपने परिसर/महाविद्यालय
से सम्पर्क कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है।
इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा आवेदन फार्म व परीक्षा आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है उनका परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा रोका
गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page