भारतीय हलधर किसान यूनियन के सुरेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश अध्यक्ष और मनीष बिष्ट युवा प्रदेश अध्यक्ष बने

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- भारतीय हलदर किसान यूनियन कि प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में भवाली निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट को प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड और भूमियाधार के मनीष बिष्ट को युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड नियुक्त किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय हलदर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी का वह आभार व्यक्त करते हैं। सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए सरकार से आ रही योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जो भी किसानों के लिए नई-नई योजनाएं आती है वह सीधे किसानों तक नहीं पहुंचती है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए जो भी योजनाएं आएगी वह किसान हित के लिए कार्य करेंगे। किसानों को सरकार द्वारा नई-नई योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए बीज, कृषि यंत्र, उर्वरक खाद, जैविक खाद व किसानों के लिए लोन आदि योजनाएं सरकार द्वारा दी जाती है, मगर यह योजनाएं सीधे किसानों तक नहीं पहुंचती है जिस कारण किसान कई योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं आएगी वह किसान हितों के लिए कार्य करेंगे। वही युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने जो उनको दायित्व सौंपा है उस पर वह खड़ा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वह जल्द जन जागरूकता अभियान चलाएंगे और सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अगर किसानों को कोई भी योजना के बारे में जानकारी नहीं मिलती है,तो वह सीधे क्षेत्र के किसानों को योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर किसानों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय-समय पर नई योजनाएं चलाती है, जिसका किसानों को लाभ नहीं मिल पाता उन्होंने कहा कि वह किसानों के हित में कार्य करेंगे और जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर किसानों और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

You cannot copy content of this page