सेंचुरी पेपर मिल में स्वीप टीम ने वर्कर्स को किया मतदान करने हेतु जागरूक

ख़बर शेयर करें



श्रम विभाग के सहयोग से स्वीप टीम द्वारा सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं और स्लीपर फैक्ट्री में फैक्ट्री वर्करों को मतदान हेतु जागरूक किया। सेंचुरी पेपर मिल में वर्करों को संबोधित करते हुए सहायक लेबर कमिश्नर मीनाक्षी कांडपाल ने कहा कि मतदान के अधिकार का प्रयोग करते हुए सभी कार्मिक आने वाली 19 अप्रैल को मतदान कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। फैक्ट्री महा प्रबंधक संजय कुमार वाजपेयी ने सभी कर्मियों को जाति, धर्म और भय के बिना मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्लॉक कॉर्डिनेटर डॉ सुरेश भट्ट, मोनिका चौधरी, लेबर इंसेक्टर संजीव कंडारी सहित फैक्ट्री के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page