श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 28वां फागोत्सव 2024 के अंतर्गत रंग धारण, चीर बंधन एवं आंवला पूजन पूर्ण विधि विधान से हुआ संपन्न, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें

आज श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 28 वां फागोत्सव 2024 के अंतर्गत रंग धारण, चीर बंधन एवं आंवला पूजन पूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया।
पूजन कार्यक्रम के बाद श्री रामसेवक सभा के सदस्यों द्वारा खड़ी होली कार्यक्रम भी किया गया।
महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 21 मार्च को दोपहर 2 बजे से स्कूली बच्चों द्वारा होली कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मनोज साह, संरक्षक गिरीश जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह, राजेंद्र साह, मुकेश जोशी, मुकुल जोशी, हरीश राणा, आशू बोरा, मिथिलेश पांडे, हिमांशु जोशी, मोहित साह, गोधन बिष्ट, प्रदीप जेठी, भीम सिंह कार्की, संतोष पांडे, गिरीश भट्ट, हीरा रावत, एवं महिलाऐं उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page