बड़ी खबर- यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी चला बुलडोजर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने 2 मई को माल रोड व बारापत्थर के निरीक्षण के दौरान वहां वन भूमि में हुए निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने 5 मई को इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की घोषणा की थी। इस सम्बंध में 4 मई को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। जिसको अभी तक उसे नही हटाया गया। जिसके बाद आज दिन गुरूवार 05 मई को कालाढुंगी मार्ग के बारापत्थर घोड़ा स्टैंड के समीप वन भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन सहित वन विभाग के अधिकारियों ने सड़क पर बने अवैध अतिक्रमण में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर प्रशासन का यह सबसे बड़ा ध्वस्तीकरण का अभियान था।ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के बीच विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन के साथ प्रशासन व अन्य विभागों की टीम मौके पर पहुचकर अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नगर में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसमें कार्यवाही करें।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page