नैनीताल के पाइंस स्थित घर मे लगी आग से लगभग 50 हज़ार का सामान जलकर हुआ राख

ख़बर शेयर करें

नैनीताल नगर के लगभग 4 किमी दूरी पाइनस में एक बुजुर्ग महिला के घर मे दोपहर बाद शार्ट सर्किट होने से घर मे आग लग गई। जिससे कोई बड़ा हादसा न हो इसके चलते कुछ लोग जब सिलेंडर बाहर निकालने लगे तो उस दौरान घर की बुजुर्ग महिला आग से झुलस गई। नगर से करीबन 4 किमी दूर पाइंस शमशाम घाट के समीप स्थित भवन में रहने वाली बचुली देवी के घर मे शार्ट सर्किट के चलते घर मे रखे कपड़ो में आग लग गई। इस दौरान कोई कुछ समझ पाता आग ने बड़ा विकराल रूप ले लिया इस दौरान कपड़ो में लगी आग व घर मे रखे सिलेंडर से बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुचे दमकल कर्मियो व पुलिस ने कड़ी मसकक्द के बाद आग पर काबू पाया। बचुली देवी ने बताया कि आग लगने से उनका घर मे रखा जरूरी सामान व 50 हज़ार की नगदी जलकर राख हो गई। महिला ने बताया कि बीते दिन किसी हादसे के चलते उनका बेटा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जो हल्द्वानी आईसीयू में भर्ती है वही शनिवार को उनके घर मे आग लग गई। जहां वह वर्तमान में अपने पोते के साथ रह रही थी।

इस दौरान तल्लीताल एसआई दीपक बिष्ट,आनंद सिंह बिष्ट,कृपाल सिंह,कुलजीत कुमार,उमेश कुमार,मनोज भट्ट,गोपाल सिंह,नीरज कुमार,अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page