पहाड़ी स्वाभिमान दिवस के रूप मनाया गया पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड संगठन का चौथा स्थापना दिवस
पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड संगठन का चौथा स्थापना दिवस पहाड़ी स्वाभिमान दिवस के रूप में रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल नवाबी रोड में मनाया गया। जिसमें पहाड़ी परंपरा लोक भाषा लोक संस्कृति लोक देवता के संरक्षण के लिए आगामी रणनीति तय कि गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा पहाड़ी आर्मी लगातार पर्वतीय अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है अब पिछले कई वर्षों से तमाम आंदोलन में प्रतिभा कर लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य किया है इसी कड़ी में पहाड़ी आर्मी का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सैकड़ो लोग ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम झोड़े चाचरी और पहाड़ी व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया गया। कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी आर्मी के संस्थापाक अध्यक्ष हरीश रावत के जन्म दिन को पहाड़ी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया है। जिसमें समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।


