“हल्द्वानी: स्टेडियम रोड पर महिला से अभद्रता व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल के निर्देशों पर जनपद में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
स्टेडियम रोड पर राहगीरों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।

घटना का विवरण:
17 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि स्टेडियम रोड पर अपने घर जा रहे एक महिला और पुरुष का दो युवकों द्वारा पीछा किया गया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और गंभीर बदसलूकी की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
▫️अजय फर्त्याल पुत्र नरेन्द्र सिंह (उम्र 31 वर्ष), निवासी- फतेहपुर, थाना मुखानी।

▫️अजय सिंह थापा पुत्र स्व. मनोज थापा (उम्र 30 वर्ष), निवासी- बड़ी मुखानी, पीली कोठी, थाना मुखानी।

पुलिस कार्यवाही:-
प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। 18 मार्च को पीड़ित पक्ष (मयंक भण्डारी व रक्षिमी आर्य) की तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में FIR No. 95/2026 पंजीकृत की गई है।

अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 324(2) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

👉एसएसपी नैनीताल का मंजुनाथ टीसी सख्त संदेश

“जनपद नैनीताल में महिलाओं की सुरक्षा और आम जनमानस का भयमुक्त आवागमन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों पर हुड़दंग करने वाले या महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले अराजक तत्वों के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page