एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही👉अवैध शराब की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 अलग–अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

👉 पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गोविंद ग्राम को जाने वाले रास्ते के पास खेड़ा से अभियुक्त अतुल बिष्ट पुत्र जीवन सिंह बिष्ट निवासी पश्चिमी खेड़ा के कब्जे से 52 पाउच टेट्रा माल्टा मसालेदार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम-
▫️ उप निरीक्षक कुमकुम धनिक
▫️कांस्टेबल दया किशोर
▫️कांस्टेबल गोपाल राम

👉 पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मित्र कॉलोनी बेडी खत्ता तिराहे के पास चौकी दमुवाढूगा से अभियुक्त शंकर लाल पुत्र नंदराम निवासी देवखड़ी जवाहर ज्योति दमुवाढूगा के कब्जे से 54 पाउच टेट्रा माल्टा मसालेदार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम-
▫️उप निरीक्षक अरुण राणा
▫️हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह

उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग–अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page