कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा पोर्टल पर परीक्षा आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 13 मार्च की गई निर्धारित

ख़बर शेयर करें

विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा 2020 के सेमेस्टर/वार्षिक बैक परीक्षा के परीक्षाफल घोषित किये जा रहे है। इस क्रम में स्नातक सेमेस्टर/वार्षिक तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं के कतिपय परीक्षाफल घोषित किये जाने है। माननीय कुलपति जी की अनुमति के अनुपालन में स्नातक सेमेस्टर पद्धति विद्यार्थी जिनका परीक्षाफल वि0वि0 द्वारा घोषित किया जाना है उनके लिए पोर्टल पर परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 07-03-2021 एवं स्नातक वार्षिक पद्धति व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों हेतु पोर्टल पर परीक्षा आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 13-03-2021 निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page