झुमरी तिलैया झारखंड से गुमशुदा इस महिला को नैनीताल की पुलिस ने सकुशल ढूंढ कर किया परिजनों के सुपुर्द

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- वादी मनोज द्वारा थाना मुखानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी स्वयं की पत्नी सरिता चौसाली पुत्री तुलसीदत्त निवासी किरोली डीडीहाट पिथौरागढ़ हाल निवासी सत्या विहार आरटीओ रोड थाना मुखानी घर से बिन बताए कहीं चली गई है जिस संबंध में थाना मुखानी में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में तत्काल महिला उपनिरीक्षक प्रीति चौकी प्रभारी आर0टीओ0 के द्वारा गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद करने हेतु आसपास के सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया क्षेत्र के लोगों से पूछताछ तथा मुखबीर मामूर किए गए। पतारसी सुराग रसी करते हुए टीम को गुमशुदा महिला के बारे में झारखंड में रहने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल टीम द्वारा झारखंड जाकर महिला गुमशुदा को झुमरी तिलैया थाना तिलैया कोडरमा झारखंड से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page