ख़बर शेयर करें

देहरादून- स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कोविड गाइडलाइन को चारधाम यात्रा में सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि कोविड जांच एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए । यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधओं को चाक-चौबंद करने के भी निर्देश। देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सूबे में कोविड जांच व वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश। चार धाम यात्रा को देखते हुये भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया जायेगा। चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश। यात्रा मार्गों पर डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुचिश्चित की जाए। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुये राज्य में कोविड जांच व वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई जायेगी। अगर आवश्यकता पड़ी तो बस अड्डे, रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट सहित सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में न आ पाये।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page