कुमाऊँ विश्वविद्यालय से परीक्षाओं को लेकर आया महवपूर्ण अपडेट

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- कुमाऊँ विश्वविद्यालय स्नातक वार्षिक पद्धति प्रथम वर्ष भूतपूर्व विद्यार्थी, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन पत्र (Main/ Ex-Students) आनलाईन माध्यम से आवेदन किये जाने हेतु विश्वविद्यालय पोर्टल 18 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक खोला गया था। कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय / संस्थान के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त क्रम में कतिपय महाविद्यालय / संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र एवं व्यापक छात्रहित में सन्दर्भित पाठ्यक्रम हेतु पोर्टल खोले जाने की तिथि को 06 अप्रैल तक विस्तारित किया जाता है। सम्बन्धित पाठ्यक्रम के विद्यार्थी 06 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से परीक्षा आवेदन पत्र तथा परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय वैबसाईट के माध्यम से जमा किया जाना सुनिश्चित करें।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page