नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में मंगोली के पास हुए वाहन दुर्घटना क़ो लेकर आई यह महत्वपूर्ण अपडेट

ख़बर शेयर करें


नैनीताल उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार नें जानकारी देते हुए बताया की 08 अक्टूबर को समय सांय 07:30 बजे लगभग नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में मंगोली के पास वाहन संख्या HR-39E-0724 (मिनी बस) जो नैनीताल से हिसार, हरियाणा के लिये जा रही थी। जिसमें चालक सहित 33 लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे में गिर गयी। उक्त दुर्घटना में 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी। इस घटना की जाँच हेतु जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा 11 अक्टूबर द्वारा अधोहस्ताक्षरी को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने वाहन दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध,असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है कि इस विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिन के अन्दर अपना लिखित बयान/अभिकथन अथवा मौखिक रूप एवं उक्त के सम्बन्ध में कोई साक्ष्य हों, तो किसी भी कार्य दिवस में मेरे कार्यालय/न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।


ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page