बड़ी खबर- नदी में स्नान कर रहे सात व्यक्तियों में से दो व्यक्ति पानी में बहे

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा/नैनीताल- आज रविवार 21 अगस्त 2022 को एयर फोर्स यूनिट भवाली के कैप्टन प्रशांत डागर ने समय 16:40 खैरना में सूचना दी की उनकी यूनिट के 07 संविदा कर्मी भुजान से आगे (कोतवाली रानीखेत ,जनपद अल्मोड़ा ) में नदी में स्नान कर रहे थे। जिसमें से 02 जवान बह गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इनके नाम रवि यादव और संजय पांडे ज्ञात हुए। डुबे व्यक्तियों की तलाश में प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में ,थाना भवाली ,चौकी खैरना, थाना बेतालघाट, के पुलिस बल तथा एसडीआरएफ के जवानों के साथ राहत एवं बचाव का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रवि यादव का शव बेतालघाट क्षेत्र में बरामद हुआ है। बचाव एवं तलाश की कार्यवाही जारी है।

मीडिया सेल हल्द्वानी
जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page