कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी व बीकॉम विद्यार्थियों का परीक्षाफल किया घोषित

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर सत्र 2020-21 में सम्मिलित बीए, बीएससी व बीकॉम विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है बीए,बीएससी व बीकॉम परीक्षाओं में सम्मिलित विद्यार्थियों के परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kuntl.net के माध्यम से घोषित किये जा रहे हैं। बीएससी,बीकॉम व बीए विषय एवं सेमेस्टर से सम्बन्धित विद्यार्थी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kuntl.net/student/Student में लॉग इन करने के बाद अपना अनुक्रमांक/पंजीकरण संख्या/ ईमेल अथवा मोबाईल नम्बर एवं पासवर्ड के साथ अपने अंकाउण्ट
में लॉगिन कर अपने पंजीकृत मोबाईल पर प्राप्त ओ0टी0पीके माध्यम से परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है।
इसके अतिरिक्त परिसर/महाविद्यालयों के लॉगिन अकाउण्ट पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराया जा रहा है। जो विद्यार्थी कतिपय कारणों से लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं वे अपने परिसर/महाविद्यालय से सम्पर्क कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा आवेदन फार्म व परीक्षा आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है उनका परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा रोका गया है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

13 thoughts on “कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी व बीकॉम विद्यार्थियों का परीक्षाफल किया घोषित

Comments are closed.

You cannot copy content of this page