राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में रंगोली, पेंटिंग, पोस्टर एवं तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों का चित्रण किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार के संरक्षण में डॉ. इंद्रेश्वर ममगाई एवं डॉ. आदेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को घर-घर तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के सफल संचालन में नोडल अधिकारी डॉ. अनुहारिका चौहान द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। डॉ. मनोज कुमार ने कार्यक्रम के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सदस्यों के रूप में डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. उमेश, डॉ. भिलेश, डॉ. रति, डॉ. सरिता कौलाकोटी, डॉ. संजय, डॉ. रेखा देव, डॉ. रेखा पाण्डेय, डॉ. हेम उपाध्याय, डॉ. सत्यप्रभा भट्ट, डॉ. मनु भट्ट, डॉ. नमिता, डॉ. पिंकी, डॉ. ज्योति, डॉ. गीता, श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुरेश चन्द्र, दिनेश भट्ट एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page