बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से जनपद में रहने को लेकर चलाया जा रहा सत्यापन अभियान

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से जनपद में निवासरत होने एवं बाल श्रम में सम्मिलित होने आदि के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार आज थाना भीमताल क्षेत्र अंतर्गत सत्यापन अभियान चलाए जाने हेतु आदेशित किया गया था, जिस क्रम में क्षेत्राधिकारी भवाली महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भीमताल के कुशल नेतृत्व में बाईपास तिराहा, बोहराकुन तथा खुटानी बैंड पर स्थानीय अभिसूचना इकाई भीमताल के साथ संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया गया जिसमें किसीभी बांग्लादेशी नागरिक का निवासरत होना नहीं पाया। तथा अन्य राज्यों के मजदूरों का थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन के निवासरत होने पर 04 ठेकेदारों का धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000-10000 के कुल 40000/-₹ के चालान किये गये। थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सत्यापन अभियान भविष्य में प्रचलित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page