कुलपति प्रो० दीवान एस रावत ने की राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से शिष्टाचार भेंट

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- आज 15 मार्च 2024 को कुलपति प्रो० दीवान एस रावत द्वारा राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो० रावत द्वारा मुख्य सचिव महोदया को विश्वविद्यालय में हो रहे अनुसंधान, नवाचार एवं विकास कार्यों के सन्दर्भ में बताया गया। इसके साथ ही कुलपति प्रो० रावत द्वारा मल्टीपल डिसीप्लीनरी एजुकेशन और रिसर्च यूनिवर्सिटीज (मेरू) कैटेगरी में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय को स्वीकृत हुए 100 करोड़ रुपए के अनुदान एवं इसके तहत स्थापित होने वाले शोध एवं अकादमिक केन्दों की भी जानकारी प्रदान की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page