नैनीताल घूमने आए पर्यटक कर रहे उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा, जानिए क्यों ?

ख़बर शेयर करें

https://youtube.com/shorts/VBRSX2yfm4c?feature=share

बिहार से भीमताल घूमने आए पर्यटक का खोया हुआ 30 हजार ₹ का Apple iPad को भीमताल पुलिस ने बरामद कर किया सुपुर्द

नैनीताल- 22 फरवरी को प्रिंस अभिनव पुत्र कृत्यानंद निवासी बिहार जो भीमताल घूमने आए थे 24 फरवरी को भीमताल झील में बोटिंग के दौरान उनका एप्पल का आईपैड कही गुम हो गया था। आईपैड के गुम होने की सूचना पर्यटक प्रिंस अभिनव द्वारा थाना भीमताल पुलिस को दी गई थी। विमल मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा आईपैड को बरामद करने के लिए पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरों को भॉली भांति चैक करने हेतु निर्देशित किया गया भीमताल पुलिस टीम के अथक प्रयास से सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चैक करने के पश्चात एप्पल आईपैड को बरामद कर आज 10 मार्च को प्रिंस अभिनव उपरोक्त को थाना भीमताल में बुलाकर उपरोक्त को एप्पल आईपैड सुपुर्द किया गया पर्यटक प्रिंस अभिनव द्वारा भीमताल पुलिस का आभार एवं प्रशंसा की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page