अवैध कच्ची शराब के साथ इस अभियुक्त को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान 10 मार्च को को अभियुक्त विशन राम उर्फ हेमू पुत्र श्री किशन राम निवासी मल्ला पचौनिया थाना चोरगलिया उम्र – 24 वर्ष को दुबेल बेरा धर्मकांटे के पास में एक नीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में 42 पाउच अवैध कच्ची शराब के सांथ गिरफ्तार किया गया‌।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना चोरगलिया में मुकदमा अपराध संख्या 16/2023 , धारा-60 (1) आबकारी अधिनियम , बनाम बिशन राम उर्फ हेमू पंजीकृत किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page